उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

केजरीवाल ने निभाया वादा, आज से महिलाओं के लिए डीटीसी बस में सफर मुफ्त, अधिसूचना जारी

दिल्ली सरकार की ओर से सोमवार को देर रात डीटीसी की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा मिल गया। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक महिलाओं को डीटीसी की एसी और नॉन एसी बसों में सफर के लिए सिंगल जर्नी ट्रैवल पास जारी किया जाएगा।

क्या आप दैनिक "आवाज प्लस" डिजिटल/प्रिंट संस्करण परिवार का हिस्सा बनना चाहते है?

सर्वप्रथम आपका "आवाज प्लस" परिवार में स्वागत है।"आवाज प्लस" परिवार का हिस्सा बनने हेतु कृपया अपनी जानकारी को अपने मोबाइल पर ही साझा करने के लिए लिंक 👉 https://whatsform.com/gvmwav को क्लिक करे, आपका "अधिकार पत्र" 7 कार्यदिवस में स्वतः प्राप्त हो जायेगा, आवेदन पूर्णतः निःशुल्क एवं सभी पद अवैतनिक है। आवेदन सम्बन्धित नियम/शर्ते की जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट 👉 https://epaper.awazplus.in को विजिट करे।

हमें भेजे अपनी परेशानी

यदि आपके आस-पास भी ऐसी कोई परेशानी है, तो हमसे फोटो शेयर करें. हम आपकी परेशानियों को सरकार और सम्बन्धित अफसरों के सामने रखेंगे. अपनी परेशानी फोटो सहित हमारे व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करें. हमारा व्हाट्सएप 8009927772 है।

हालांकि महिलाएं इन बसों में टिकट भी खरीद सकती हैं। इस अधिसूचना को सभी डीटीसी बसों के लिए मंगलवार से लागू किया जा रहा है।

उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल त्यागराज स्टेडियम में चल रहे सिविल डिफेंस कर्मियों के बस मार्शल प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दिल्लीवासी एक परिवार की तरह हैं। मैं इस परिवार के बड़े बेटे की तरह हूं। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए अधिक चिंतित रहता हूं।

अब बसों में 13000 मार्शल हो जाएंगे। सभी बसों में इनकी तैनाती होगी। पहले बसों में 3400 मार्शल थे। इन सभी की ड्यूटी शिफ्ट में होगी। सीएम ने मार्शलों से कहा कि बस में मेरी बहनों, माताओं व बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब आपके हाथ में है।

मार्शल बस में हर तरह की आपात स्थिति से तो निपटेंगे ही, बीमार की मदद भी करेंगे। कल से बसों में महिलाओं का किराया उनका यह भाई देगा। दिल्ली सरकार ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की हैं।

तीन लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि नवंबर से दो लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। बसों में तैनात 13 हजार मार्शलों में 6 हजार सिविल डिफेंस कर्मी हैं, जबकि 7 हजार पूर्व होमगार्ड हैं।

उल्लेखनीय सेवा के लिए 15 बस मार्शल सम्मानित
सीएम ने बेहतरीन काम करने वाले 15 मार्शल को सम्मानित किया। इन्होंने आपात स्थिति में यात्रियों की मदद की थी। सीएम ने उम्मीद जताई कि इसी तरह भविष्य में भी बस मार्शल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ आपात स्थिति में उनकी मदद करेंगे। मार्शल को ट्रेनिंग देने वाली संस्था जगोरी की निदेशक जया वेलंकर ने कहा कि महिलाओं के लिए बस सर्वाधिक लोकप्रिय परिवहन सेवा है।

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker